फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the case of loan fraud, documents of money transfer were handed over to the police.

Panipat News: लोन में ठगी के मामले में पुलिस को रुपये स्थानांतरण के साैंपे कागजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
In the case of loan fraud, documents of money transfer were handed over to the police.
अंबाला सिटी। ग्रामीण क्षेत्र में लोन दिलाकर ठगी मामले में महिलाओं ने पुलिस को रुपये स्थानांतरण के कागजात दे दिए हैं। इसके साथ ही महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की। वहीं, मामले में पुलिस ने महिलाओं को जांच के लिए एक सप्ताह का समय दिया है ताकि मामले में जांच को पूरा किया जा सके। इसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि इस मामले में बीते सोमवार को महिलाओं ने पैसे स्थानांतरण को लेकर अपना दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने महिलाओं को कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अभी मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



12 नवंबर को महिलाएं पहुंची थीं एसपी कार्यालय
ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने लोन दिलाकर उनके पैसे ठगने के आरोप लगाए थे। महिलाएं बीती 12 नवंबर को पुलिस लाइन में एकत्रित हुई थी और पुलिस को शिकायत सौंपी थी। पीड़ित महिलाओं का कहना था कि एक महिला ने उनसे लोन के पैसे लेकर कुछ समय के लिए तो लोन की किश्त भरी, लेकिन बाद में किश्तें भरनी बंद कर दी। उनको बैंक कर्मचारी किश्त जमा करवाने के लिए परेशान कर रहे हैं। उस दौरान कई महिलाओं ने 50 हजार और कई महिलाओं से एक लाख तक का लोन लिया था। महिलाओं का कहना था कि करीब दो वर्ष पहले एक महिला गांवों में घूमने लगी थी। इस महिला का कहना था कि वह उनको पचास हजार से लेकर डेढ़ लाख तक का लोन दिलवा देगी। इसके लिए उन्हें पचास हजार के लोन में से 15 हजार उसको देने पड़ेंगे और जो महिला लोन के ज्यादा केस तैयार कर उसे देगी, वह उसे दो हजार रुपये कमिशन भी देगी। महिलाओं ने बताया कि इस महिला ने गुमराह कर लोन के केस लोगों के नाम से करवा लिए। अब महिलाओं को पैसे जमा करवाने के लिए बैंक कर्मचारी परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed