{"_id":"60f083ad8ebc3ec3b0550744","slug":"in-the-attack-on-the-vice-president-of-bhakuyu-both-the-parties-got-the-fir-lodged-against-each-other-panipat-news-knl76613571","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के उपप्रधान पर हमले में दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के उपप्रधान पर हमले में दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर कराई एफआईआर
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपप्रधान राम सिंह कुंडू पर रविवार को हुए हमले पर बेटे दीपक की शिकायत पर पुलिस ने गांव शाहपुर के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राम सिंह कुंडू का पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हमले का कारण जमीन के मामले में लेन-दारी में हुई पंचायत से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी भाकियू के जिला उपप्रधान राम सिंह कुंडू समेत तीन पर मारपीट करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया है।
गांव शाहपुर निवासी जिला उपप्रधान राम सिंह कुंडू के बेटे दीपक ने बताया कि रविवार को वह अपने पिता के साथ जीरी की पौध लेकर खेत में जा रहे थे। इस दौरान घर जाने के लिए गांव की पुलिया पर वह ट्रैक्टर से उतर गया, जबकि पिता खेत में चले गए। कुछ दूर जाने पर पांच लोगों ने पिता के ट्रैक्टर के आगे बाइक अड़ाकर रुकवा लिया। पिता को ट्रैक्टर से नीचे खींच लिया और लोहे की रॉड, बिंडा और लाठी से हमला किया। इसकी सूचना एक राहगीर ने उसे फोन कर कर दी। इसी दौरान रास्ते में दो बाइकों पर सवार पांचों हमलावर मिले और कहा कि तुम्हारे पिता को मार दिया है, जा कर उसे उठा ले। हमलावर पिता को मरा हुआ समझ छोड़कर फरार हो गए थे। घायल पिता को लोगों की मदद से पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पिता की हालत अभी नाजुक है। दीपक ने बताया कि हमलावरों से उन्हें जमीन के 50 हजार रुपये लेने थे। पंचायत भी हुई थी। पैसे देने के लिए हमलावर टालमटोल कर रहे थे। इसी रंजिश में पिता राम सिंह कुंडू पर हमला किया गया है। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर सुखबीर, बिजेंद्र, सुधीर, सन्नी और संजू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष से गांव शाहपुर निवासी सुखबीर का आरोप है कि रविवार को राम सिंह कुंडू खेत में ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। वह अपने चाचा के साथ ट्रैक्टर पर उसके पीछे-पीछे चल रहे थे। उन्होंने साइड लेने के लिए हॉर्न बजाया, लेकिन साइड नहीं मिली। जब वे बराबर से निकलने लगे तो कुंडू ने ट्रैक्टर उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। कुंडू ने ट्रैक्टर से उतरकर गालियां देनी शुरू कर दी और बराबर के एक मकान से लाठी उठा कर हमला कर दिया। उन्होंने उनसे लाठी छीनकर अपने बचाव में उसे मारी। बाद में जब वे इसराना जा रहे थे तो किसान भवन के सामने अमित और सतीश ने उनकी चलती बाइक में टक्कर मार दी और वे गिर गए। दोनों उनकी बाइक को भी तोड़ दिया। पुलिस ने उपप्रधान राम सिंह कुंडू, अमित और सतीश पर भी केस दर्ज कर लिया है।