{"_id":"68d99aeb572d3d8caa01429f","slug":"in-panipat-a-van-driver-hanged-a-class-2-student-upside-down-and-beat-him-panipat-news-c-18-1-knl1006-748743-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत में वैन चालक ने दूसरी कक्षा के छात्र को उलटा लटकाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत में वैन चालक ने दूसरी कक्षा के छात्र को उलटा लटकाकर पीटा
विज्ञापन
बच्चे को स्कूल की खिड़की से उलटा लटकाया गया। सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
-शिक्षिका के कहने पर खिड़की में रस्सी बांधकर लटकाया, सोशल मीडिया के जरिये बच्चे का वीडियो मां के पास पहुंचा
-परिजन शिकायत करने स्कूल पहुंचे तो युवकों को घर भेज कर धमकाया, चालक के खिलाफ केस दर्ज
- प्रिंसिपल बोलीं- वैन चालक को 30 अगस्त को नौकरी से हटाया, 13 अगस्त का है मामला
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के जाटल रोड स्थित सरिजन पब्लिक स्कूल में स्कूल वैन चालक अजय ने एक महिला टीचर के कहने पर सात साल के बच्चे के पैर रस्सी से बांधकर खिड़की से उलटा लटका दिया। बच्चे की पिटाई करने का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो बच्चे की मां के पास तक पहुंची तो उन्होंने स्कूल में शिकायत की। इस पर आरोपी वैन चालक ने पीड़ितों को धमकाने के लिए घर पर कुछ युवक भेज दिए। परेशान परिजनों ने इसकी शिकायत शनिवार को थाने में दी, पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुखिजा कॉलोनी निवासी महिला ने थाना मॉडल टाउन में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा सात साल का है और सरिजन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ रहा है। शनिवार को उनके इंस्टाग्राम पर एक वीडियो आया जिसमें एक बच्चे के पैर रस्सी से बांधकर खिड़की से उलटा लटकाया गया था। उन्होंने वीडियो ध्यान से देखा तो हैरान रह गई। उनके बेटे को रस्सी से बांधकर लटकाया गया था। उन्होंने इस बात की शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल से की। जिसके बाद पता चला कि 13 अगस्त को बच्चे ने स्कूल का काम नहीं किया था और शरारत कर रहा था। जिस कारण महिला शिक्षक ने उसे डांटने के लिए स्कूल के वैन चालक अजय से कहा था।
आरोपी अजय बच्चे को स्कूल के ऊपर की मंजिल में बने अपने कमरे में ले गया और थप्पड़ मारे। इसके बाद बच्चे के पैर रस्सी से बांधकर उसे खिड़की से बांधकर उलटा लटका दिया। इसके बाद उसने वीडियो बनाया और अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। साथ ही अपने कुछ साथियों को भी वीडियो भेज दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन पर इसकी जानकारी दी और बच्चे को लेकर सीधे थाने पहुंचे। उन्होंने मॉडल टाउन थाने में अजय के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, बाल कल्याण समिति ने भी मामले का संज्ञान लिया है।
बच्चों को दिखाता था मनीषा हत्याकांड का वीडियो
स्कूल की प्रिंसिपल रीना ने बताया कि आरोपी चालक काफी समय से बच्चे को परेशान कर रहा था। वैन में भी बच्चों को धमकी देता था। यही नहीं उसने मनीषा हत्याकांड का वीडियो भी बच्चों को दिखाया था जिसकी शिकायत बच्चों ने शिक्षिका से की थी। जिसके बाद 30 अगस्त को चालक को नौकरी से हटा दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह लगातार वीडियो अपलोड कर धमकी दे रहा है। उसने पिस्तौल की फोदे डालकर भी धमकी दी है।
दूसरे बच्चों को पीटने का वीडियो भी आया सामने
इसी स्कूल में अन्य बच्चों की पिटाई का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक शिक्षिका बच्चे की पिटाई करती नजर आ रही है। पुलिस ने यह वीडियो भी कब्जे में ले ली है।
बच्चे की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो और फोटो कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जगमिंद्र सिंह, प्रभारी थाना मॉडल टाउन, पानीपत।

बच्चे को स्कूल की खिड़की से उलटा लटकाया गया। सोशल मीडिया- फोटो : samvad