फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In-laws attack youth at police station gate.

Panipat News: थाने के गेट पर ससुरालियों ने युवक पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
In-laws attack youth at police station gate.
पानीपत। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों चांदनीबाग थाने पर बुलाया। थाने के गेट के बाहर ससुरालियों ने युवक पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं युवक ने थाने में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी पर भी पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सनौली क्षेत्र निवासी रसलापुर गांव के युवक का निकाह पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ हुआ था। युवक का आरोप है कि दो साल पहले उसकी पत्नी घर से किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। उस समय उनका फैसला हो गया था कि उसे साथ नहीं रहा है। इसके कुछ दिन बाद उसने थाना चांदनीबाग में शिकायत दे दी।
विज्ञापन

बुधवार को थाने में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें बुलाया था। पहले तो उसने फैसले के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे। युवक ने उसे एक हजार रुपये दे दिए, इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे बाहर से जूस लाने के लिए भेज दिया जैसे ही वह थाने के गेट पर पहुंचा तो वहां पर पहले से खड़े उसके ससुरालियों ने उस पर हमला कर दिया और गेट के सामने गिराकर उसकी पिटाई कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed