फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   in laws are accused of murdering the married woman by throwing her from the third floor In Panipat

Panipat: ससुराल पक्ष पर तीसरी मंजिल से फेंककर विवाहिता की हत्या का आरोप, दोनों पक्षों में अस्पताल में भिड़ंत

Sat, 02 Nov 2024 01:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Nov 2024 01:30 PM IST
सार

ससुराल पक्ष का कहना है कि राधा और उसकी बहन रजनी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिससे आहत होकर राधा ने खुद छत से छलांग लगा दी। ससुराल वालों का कहना है कि वे उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
in laws are accused of murdering the married woman by throwing her from the third floor In Panipat
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के राजापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि विवाहिता खुद छत से कूदी थी। इस घटना के बाद जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन

मृतका की पहचान ग्रेटर नोएडा, सेक्टर 2 पतवारी निवासी राधा (25) के रूप में हुई है। राधा के चाचा जसपाल ने बताया कि राधा और उसकी बहन रजनी की शादी 9 मार्च 2023 को पानीपत के फरीदपुर गांव के सगे भाइयों प्रदीप और कुलदीप से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस मामले में पहले भी पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, जिन पर समझौते किए गए थे। राधा और रजनी, दोनों को एक-एक बेटा भी हुआ, लेकिन प्रताड़ना जारी रही।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे पड़ोसियों से सूचना मिली कि राधा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने राधा को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, रजनी इस घटना के बाद बेसुध है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, ससुराल पक्ष का कहना है कि राधा और उसकी बहन रजनी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिससे आहत होकर राधा ने खुद छत से छलांग लगा दी। ससुराल वालों का कहना है कि वे उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।



इस घटना के बाद जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed