{"_id":"68435f2f59c404eb10003fd0","slug":"implement-industrial-policy-on-the-lines-of-up-panipat-news-c-244-1-pnp1001-138268-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उप्र की तर्ज पर औद्योगिक पॉलिसी करें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उप्र की तर्ज पर औद्योगिक पॉलिसी करें लागू
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल के लिए प्रसिद्ध पानीपत के उद्यमियों ने प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार की औद्याेगिक पॉलिसी लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रदेश में उद्योग लगाना, उसको चला पाना मुश्किल हो गया है। लेबर इंस्पेक्टर राज हावी है और अवैध कॉलोनी और वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाने की अनुमति के लिए एनओसी तक नहीं मिल पा रही है
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री व कई बड़े उद्योगपतियों ने शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ चैंबर के प्रधान विनोद धमीजा के पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में बैठक की। उन्होंने हर विषय को प्रमुखता के साथ रखा और सरकार के स्तर पर इनका समाधान करने की मांग की।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने समस्याओं को सुन उनके समाधान निकालने का आश्वासन दिया। महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा कि पानीपत की औद्योगिक इकाइयों को सुधारने के लिए व उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री के सामने समस्याओं को रखकर जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अशोक गुप्ता, ललित गोयल, विभू पालीवाल, सुरेंद्र मित्तल, नवीन कंसल, हरीश ग्रोवर, अतुल मित्तल, राजेश नंदा, राजीव अग्रवाल, विनोद खंडेलवाल ,राजेंद्र खुराना, रजत ग्रोवर ,राम प्रताप गुप्ता, वीरभान सिंगला व वेद पाराशर मौजूद रहे।