फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Impersonated a bank employee and defrauded Rs 1.45 lakh

Panipat News: बैंककर्मी बन लगाई 1.45 लाख की चपत

Sun, 08 Dec 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 08 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Impersonated a bank employee and defrauded Rs 1.45 lakh
पानीपत। साइबर ठगों ने जाटल रोड निवासी एक युवक से बैंककर्मी बनकर उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर करीब डेढ़ लाख रुपये की चपत लगा दी है। युवक को जब ठगी का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना साइबर अपराध पुलिस को वीरेंद्र शर्मा निवासी सावन पार्क जाटल रोड ने बताया कि वह एक प्राइवेट नौकरी करता है। 30 नवंबर को उसने पंजाब नेशनल बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। एक दिसंबर को उसके पास एक फोन आया। जिसमें सामने वाले ने कहा कि वह बैंक से बात कर रहा है। क्रेडिट कार्ड के आवेदन का हवाला देते हुए आरोपी ने उससे एक मोबाइल एप डाउनलोड कराई। ये एप बैंक की एप की तरह ही दिखाई दे रही थी। इसके बाद आरोपी ने उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड का नंबर एप में भरवा लिए। इसके बाद जन्म तिथि भरने को कहा तो उस पर शक हुआ और एप में जन्म तिथि नहीं भरी। कुछ समय बाद उसने आरबीएल बैंक में फोन करके पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड की एक एंट्री पास हो गई है। उस अज्ञात ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उसके क्रेडिट कार्ड से 144900 रुपये का वित्तीय फ्रॉड किया है। इसकी पीड़ित ने तुंरत साइबर अपराध पुलिस को 1930 पर कॉल करके जानकारी दी। अब थाने में आकर दरखास्त दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed