फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Immersion of effigies of leaders in dirty water, drums played

नेताओं के पुतलों का गंदे पानी में किया विसर्जन, बजवाए ढोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Immersion of effigies of leaders in dirty water, drums played
पानीपत। सनौली रोड पर गांव उग्राखेड़ी के पास भरे पानी में सरकार के नेता का पानी में पुतला रखते हुए? - फोटो : Panipat
वीरवार को स्थानीय लोगों ने सनौली रोड पर भरे पानी में सरकार के पांच नेताओं के पुतलों का विसर्जन किया। लोगों ने विरोध जताकर प्रशासन को नींद से जगाने के लिए ढोल तक बजवा दिए। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी नींद से जागे और शाम करीब पांच बजे निगम आयुक्त पूरी इंजीनियरिंग विंग और सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही रोड से पानी की निकासी कराई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग सनौली रोड सैकड़ों गड्ढों, इनमें भरे बरसाती और गंदे पानी की वजह से जानलेवा हो चुका है। इसके विरोध में लोग यहां जाम लगा पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन तक कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि अभी केवल रोड के दोनों तरफ के नालों की निकासी तक का प्रबंध निगम नहीं कर पाया है। जबकि इस पर निगम पिछले 5 दिनों से काम कर रहा है। इसके लिए निगम ने सफाई कर्मचारियों के अलावा दो जेसीबी मशीन तक लगाई हैं। जिला प्रशासन से दुकानों के थड़ों को तोड़ने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तक लिया गया है। जबकि रोड का ये टुकड़ा महज 800 मीटर का ही है। अभी भी इसकी सफाई के लिए करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद पब्लिक हेल्थ रोड के पानी की निकासी करेगा और एनएचआई की फर्म रोड को दोबारा बनाने का काम करेगी। तब तक शहर के लोगों को इस जानलेवा रोड के बीच से यूं ही गुजरने का मजबूर होना पड़ेेगा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कुलजीत सिंह, जिला युवा अध्यक्ष सरगुन सिंह इस्लामुद्दीन, मेहरबान, सरदार पूर्ण सिंह, अमित, अनिल, डॉ. सुशील शर्मा, सोनू, कृष्ण, राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज होते हैं हादसे
सनौली रोड की दुर्दशा से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा बन चुके हैं। इन गड्ढों में दो दो फीट तक बरसाती व गंदा पानी भरा है। इस कारण यहां रोजाना बाइक सवार गिर कर चोटिल होते हैं, कई चार पहिया वाहन इसमें फंस जाते हैं। कई बार तो चार पहिया वाहन तक पलट जाते हैं। इसके जिम्मेदार निगम, पब्लिक हेल्थ व एनएचआई के अधिकारी हैं। बार बार शिकायतों के बाद भी आज तक इस मुख्य मार्ग की सुध नहीं ली गई है।
जानलेवा रोड बना विकास की गंगा
सनौली रोड के दुकानदारों व स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे भारतीय क्रांतिकारी सेना के अध्यक्ष दिलबाग देशवाल ने बताया कि नेता और अधिकारी सुनते नहीं हैं। इसलिए उनके पुतले बना कर जानलेवा बन चुके सनौली रोड के विकास की गंगा में इनका विसर्जन किया गया है। इन नेताओं व अधिकारियों की आम आदमी के दर्द की आवाज सुनाई दे, इसलिए ढोल भी बजवाए गए हैं।
नेताओं पर कसे तंज, धन्यवाद करते हुए बांटी मिठाई
प्रदर्शनकारियों ने शहर के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि अगर ये विकास है तो ऐसा विकास सभी नेताओं के घरों के बाहर भी होना चाहिए। सनौली रोड का ऐसा विकास करवाने लिए उन्होंने बधाई दी गई। इस प्रदर्शन को नेताओं पर तंज मारते हुए खुशी का माहौल में तबदील करते हुए ढोल बजाए और मिठाई बांटी गई। उन्होंने कहा कि हमें अपने नेताओं पर पूरा विश्वास है कि वे ऐसे ही करोड़ों रुपये खर्च करते रहेंगे और ऐसा ही विकास भविष्य में भी करवाते रहेंगे।
करवा रहे सफाई : कल्याण
क्षेत्र में नालों की सफाई करवाई जा रही है। कुछ दुकानदारों के थड़े थी तोड़े जा सकते हैं। सफाई का काम पूरा होने के बाद पब्लिक हेल्थ व जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा रोड पर जमा पानी निकालने व रोड निर्माण का काम किया जाएगा।

प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। सनौली रोड पर गांव उग्राखेड़ी के पास भरे पानी में लोग ढोल व सरकार के नेता का पुतला लेकर पान?

पानीपत। सनौली रोड पर गांव उग्राखेड़ी के पास भरे पानी में लोग ढोल व सरकार के नेता का पुतला लेकर पान?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed