फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Illegal hoarding business in the city under the guise of legal

Panipat News: शहर में वैध की आड़ में अवैध होर्डिंग का धंधा

Sat, 13 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoarding business in the city under the guise of legal
जाटल रोड पर लगे होर्डिंग। संवाद
पानीपत। शहर में अवैध होर्डिंग का जाल बिछा हुआ है। शहर में करीब 200 होर्डिंग लगे हुए हैं। जबकि नगर निगम ने 40 की बोली कर पाया है। इनमें भी गड़बड़ी की बू आ रही है। ऐसे में वैध होर्डिंग से नगर निगम को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में पहले 19 होर्डिंग थे। अब इनकी संख्या करीब 40 है। ये मुख्य सड़कों और चौक पर लगाए गए हैं। नियमानुसार नगर निगम इनकी बोली करता है। इनको एक साल के ठेके पर दिया जाता है। शहर में होर्डिंग के लिए बड़ा खेल चल रहा है। असंध रोड, जीटी रोड, सनौली रोड, गोहाना रोड और शहर में अंदर मुख्य सड़कों पर जगह-जगह बड़े होर्डिंग लगे हुए हैं। सेक्टर 13-17, अंसल, सेक्टर-11-12 और बरसत रोड पर भी जगह-जगह होर्डिंग लगे हुए हैं। इसके अलावा मॉडल में अंदर भी तीन-चार जगह होर्डिंग लगे हुए हैं।
विज्ञापन


अधिकारी नहीं ले रहे जिम्मेदारी
नगर निगम अधिकारी होर्डिंग के लिए अपनी सीधी जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं। अधिकारी एक दूसरे का नाम ले रहे हैं। एक्सईएन गोपाल कलावत से बात की तो उन्होंने बताया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है। वहीं एमई दीपक राणा ने बात की तो उन्होंने बताया कि यह एटीपी के अंतर्गत का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा खेल : एक साथ नहीं की जाती बोली
नगर निगम पहले होर्डिंग की एक साथ बोली करता था। ऐसे में पूरा रिकॉर्ड सामने रहता था। नगर निगम अब हर होर्डिंग की अलग-अलग बोली करता है। ऐसे में ठेकेदार को पूरा फायदा पहुंचाया जाता है। आरोप हैं कि इसमें अधिकारी व ठेकेदार सांठगांठ कर आसानी से निगम को चूना लगा रहे हैं।



होर्डिंग की बोली कराई जाती है। ठेकेदार को नियमानुसार ही काम करने दिया जाता है। अवैध होर्डिंग हटाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
दीपक राणा, एमई, नगर निगम।

जाटल रोड पर लगे होर्डिंग। संवाद

जाटल रोड पर लगे होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed