{"_id":"68acbb3cb113f9b8990abe4c","slug":"illegal-clinic-sealed-in-ahar-village-degree-will-be-investigated-panipat-news-c-244-1-pnp1007-142571-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अवैध क्लीनिक सील, डिग्री की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अवैध क्लीनिक सील, डिग्री की होगी जांच
Wed, 27 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के साथ पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. ललित कुंडू व अन्य। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अहर गांव में अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक में दबिश दी। संचालक प्रदीप की ओर से दिखाई गई डिग्री पर शक हुआ है। जिसकी जांच कराने का फैसला लिया गया है। वहीं क्लीनिक को सील कर दिया है।
इस कार्रवाई के बाद अहर और आसपास के गांवों के क्लीनिक बंद कर संचालक भाग गए। इससे पहले मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने जाटल रोड पर तीन क्लीनिक अवैध रूप से चलाते पकड़े थे। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. ललित कुंडू की अगुवाई में टीम ने सोमवार दोपहर बाद अहर गांव में एक क्लीनिक पर दबिश दी।
क्लीनिक में बुखार का मरीज भी मिला। एक बेड के क्लीनिक में ग्लूकोज, एंटी बायोटिक दवा ज्यादा मात्रा में मिलीं। जांच में सामने आया कि यह क्लीनिक करीब दो साल से चलाया जा रहा था। टीम ने ग्लूकोज और एंटी बायोटिक दवाओं को सील कर जब्त कर लिया। टीम में नोडल अधिकारी डॉ. विशाल कौशिक, ड्रग कंट्रोलर डॉ. पवन कुमार और जिला आयुर्वेदिक डॉ. नितिन शामिल रहे। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक को अवैध रूप से क्लीनिक चलाने की सूचना दी थी। इसके आधार पर टीम का गठन किया।
विज्ञापन
मौसमी बीमारी शुरू हो गई है। गांवों में वायरल के मरीज आ रहे हैं। इन सबके बीच गांवों व कॉलोनियों में अवैध रूप से क्लीनिक तैयार हो गए हैं।