{"_id":"6a189f6c9b508767ab0912f4","slug":"ignous-term-end-exams-begin-from-june-1-panipat-news-c-244-1-pnp1011-158007-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं एक जून से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं एक जून से शुरू
Fri, 29 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 29 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
डॉ. धर्मपाल।
मतलौडा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून-जुलाई 2026 सत्रांत परीक्षाएं 1 जून से शुरू होकर 21 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.72 लाख परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत और रोहतक जिलों में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 12 परीक्षा केंद्र राज्य की विभिन्न जेलों में स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में हरियाणा से कुल 3,72,484 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि जेलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 1,248 बंदी भी परीक्षा देंगे। पानीपत शहर में भी दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा दो सत्रों में होगी—पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू द्वारा हॉल टिकट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिन्हें विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं। जिन छात्रों को एनरोलमेंट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है या जिन्होंने इसे डाउनलोड नहीं किया है, वे समर्थ पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।