फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IGNOU's term end examinations will start on December 1 at 23 centres.

Panipat News: इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 23 केंद्रों पर एक दिसंबर को होंगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
IGNOU's term end examinations will start on December 1 at 23 centres.
पानीपत। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की सत्रांत परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी।ये 14 जनवरी तक चलेंगी। यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश पानीपत समेत भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत व रोहतक जिलों में इग्नू ने 23 केंद्र बनाए हैं। इनमें से 10 परीक्षा केंद्र प्रदेश की विभिन्न जेलों में स्थापित किए गए हैं। परीक्षा दो सत्र में होंगी। प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे और द्वितीय सत्र दोपहर बाद दो से सायं पांच बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इग्नू द्वारा हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर अपलोड किए गए हैं। जहां से विद्यार्थी अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों को अपना एनरोलमेंट कार्ड नहीं मिला है या उन्होंने डाउनलोड नहीं किया है, वे समर्थ पोर्टल पर जाकर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर अपना एनरोलमेंट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed