फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IGNOU again extended the date of admission till 30th September

Panipat News: इग्नू ने 30 सितंबर तक फिर बढ़ाई दाखिलों की तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
IGNOU again extended the date of admission till 30th September
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू 330 तरह के शैक्षिक, रोजगार मूलक, जागरूकता सृजन करने वाले और कौशल उन्मुखी अध्ययन कार्यक्रम संचालित कर रहा है। यह शैक्षिक कार्यक्रम डिप्लोमा, स्नातक उपाधि, स्नातकोत्तर उपाधि और डॉक्टरेट उपाधि स्तर के है। शैक्षिक कार्यक्रमों, पात्रता, अवधि, अपेक्षित क्रेडिट और शिक्षा माध्यम से संबंधित जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों और विशेष रूप से समाज के सुविधा वंचित वर्गों के लोगों की विभिन्न शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी जरूरतों को पूरा करना इन कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र बिंदु है। व्यावसायिक वृद्धि के लिए नौकरीपेशा लोगों को सतत शिक्षा और प्रशिक्षण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अनेक कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। इग्नू ज्योतिष, उर्दू, संस्कृत, ड्राइंग और पेंटिंग, उद्यमिता, सूचना सुरक्षा, विकास संचार, स्मार्ट सिटी विकास, संप्रेषणात्मक संस्कृत, डायस्पोरा और प्रवासन, पर्यावरण और व्यावसायिक स्वास्थ्य, नवीनीकरण ऊर्जा, वैदिक अध्ययन और योग के क्षेत्र में अनेकों नवीनतम कार्यक्रम इग्नू चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed