{"_id":"61e08b1e177ee10ce06eeff8","slug":"if-you-ask-for-the-money-of-chicken-then-go-for-it-with-a-knife-panipat-news-knl95958911","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन के रुपये मांगे तो चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकन के रुपये मांगे तो चाकू से गोदा
विज्ञापन
पानीपत। गांव बिंझौल मोड पर एक रेहड़ी वाले को बदमाशों ने चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घायल युवक ने बताया कि आरोपियों ने दो किलो चिकन पैक करने के लिए कहा। उसने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव बिंझौल निवासी श्याम लाल ने बताया कि वह बिंझौल मोड़ पर चिकन व पकोड़े की रेहड़ी लगाता है। बुधवार को वह बिंझौल मोड़ पर रेहड़ी लगाए हुए था। रात करीब नौ बजे गांव के युवक सोनू, राजू, संगीत, संजय और तीन अन्य युवक रेहड़ी पर आए और दो किलोग्राम चिकन पैक करने के लिए कहा। उसने रुपये मांगे तो इसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई।
आरोपी सोनू ने रेहङी पर रखे चाकू को उठाकर बाएं हाथ के अंगूठे पर मारा। इसी बीच आरोपी ने दूसरा वार उसकी कमर और बाजू पर किया। अन्य आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। आरोपी सोनू ने कट्टा निकालकर उसकी कनपटी पर रखा। धमकी देते हुए कहा- ‘‘आज छोड़ रहे हैं। दोबारा मिलेगा तो जान से मार देंगे।’’ बाद में स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से इलाज के बाद उसने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी