फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If traders support us, we will end Inspector Raj: Hooda

व्यापारी साथ दें तो खत्म कर देंगे इंस्पेक्टर राज : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
If traders support us, we will end Inspector Raj: Hooda
पानीपत। पानीपत की धरती पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदेशभर के व्यापारी एकजुट हुए। व्यापारियों ने अपनी समस्या रखने के साथ इनका समाधान भी मांगा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको इंस्पेक्टर राज खत्म करने समेत उनके मांगपत्र को लागू करने का भरोसा दिया। हुड्डा ने उनका हाथ उठवाकर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी उनके साथ हैं तो वे 2024 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना देंगे। इससे पहले हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तलवार भेंट की और व्यापार मंडल की तरफ से अपना मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस सरकार बनने पर इंस्पेक्टर राज खत्म करने और व्यापारियों को पूरी सुरक्षा देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के व्यापारियों को दोहरी मार मारने में लगी है। जिस इंस्पेक्टर राज को कांग्रेस ने खत्म किया था, उसे भाजपा ने फिर से लागू कर दिया है। इस सरकार में कानून एवं व्यवस्था का दिवाला निकाल दिया गया है। बदमाशों ने व्यापारियों को चारा बना रखा है। प्रदेश में हर रोज फिरौती व रंगदारी की वारदात हो रही हैं। उन्हाेंने 2005 में सत्ता संभालते ही बदमाशों को प्रदेश या बदमाशी दोनों में से एक छोड़ देने की चेतावनी दी थी। उनके 10 साल के राज में व्यापारी व प्रदेशवासी पूरी तरह से सुरक्षित रहे। पहले भाजपा और फिर भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था लागू करने में फेल साबित हुई। प्रदेश में संगठित अपराध बढ़ा है। जिसके चलते कारोबारी पलायन कर रहे हैं। यही कारण हैं कि यहां निवेश घट रहा है और बेरोजगारी आसमान छू रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मक्का व सूरजमुखी पर मार्केट फीस चार से घटाकर एक प्रतिशत कर दी थी। आलू, प्याज व अन्य सब्जियों पर मार्केट फीस को भी शून्य कर दिया था। कांग्रेस सरकार ने एच-फार्म के 38 करोड़ रुपये एक कलम से माफ किए थे। प्रदेश 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने, कानून व्यवस्था, खेल व खिलाड़ियों समेत विकास के हर पैमाने पर देश का नंबर वन राज्य था,लेकिन बीजेपी ने आज प्रदेश को अपराध, बेरोजगारी, महंगाई और नशे में नंबर एक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि बीजेपी ने व्यापारियों पर नोट बंदी और जीएसटी की मार मारी है। जिसके चलते वह आज तक नहीं उबर पाया। पूरे देश से मिली जीएसटी का सात प्रतिशत हिस्सा अकेला हरियाणा केंद्र सरकार को देता है, लेकिन बदले में प्रदेश को सिर्फ एक प्रतिशत हिस्सा ही वापस मिलता है। इस मौके पर प्रो. बीरेंद्र सिंह, बीबी बतरा, सुभाष बतरा, समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर, इसराना विधायक बलबीर वाल्मीकि, वरिंद्र शाह, विजय जैन, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, लखन सिंगला, जितेंद्र अहलावत, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व मेयर सुरेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed