फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If there is encroachment, there will be a fine of five to 25 thousand

Panipat News: अतिक्रमण किया तो होगा पांच से 25 हजार जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
If there is encroachment, there will be a fine of five to 25 thousand
पानीपत। एक बार फिर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। अब बाजारों में अतिक्रमण करने वालों के चालान तक किए जाएंगे। ये चालान पांच से 25 हजार तक होंगे। अगर किसी ने काम में रुकावट डाली या कार्रवाई करने गई निगम टीम के साथ बहसबाजी की तो उस पर एफआईआर भी दर्ज होगी।
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में निगम के साथ जिला प्रशासन और पुलिस बल भी साथ मौजूद रहेगा। निगम टीम ने सोमवार को चौड़ा बाजार से लेकर सलारगंज गेट, वीर भवन चुंगी से लेकर कलदंर पीर चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। निगम अधिकारियों ने करीब 20 दुकानदारों का दुकानों से बाहर रखा सामान जब्त कर लिया। वहीं, करीब 200 दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि ये उनकी अंतिम चेतावनी होगी। इसके बाद जो अतिक्रमण करता मिला पहले उसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके बाद सामान तो जब्त होगा ही साथ में भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। निगम अधिकारियों ने ये अभियान दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक चलाया। निगम की इस कार्रवाई में सफाई शाखा से सफाई निरीक्षक रिंकू शर्मा, विकास नरवाल, राकेश कुमार और परमजीत शामिल रहे। निगम टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारी रिंकू शर्मा, विकास नरवाल और राकेश कुमार ने बताया कि निगम आयुक्त के निर्देशानुसार अतिक्रमण के खिलाफ अब बड़े स्तर पर अभियान शुरू होगा। अतिक्रमण की वजह से बाजारों के रास्ते तंग होते जा रहे हैं, जिससे आमजन को समस्या होती है। इस समस्या का अब जड़ से समाधान होगा। सबसे पहले शहर के बाजारों और मुख्य रास्तों पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed