फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the wife did not come from the in-laws' house, the young man hanged himself.

ससुराल से लौटा युवक, फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
If the wife did not come from the in-laws' house, the young man hanged himself.
न्यू दलबीर नगर में एक युवक ने रविवार सुबह घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पारिवारिक झगड़े में मायके गई पत्नी के न आने से युवक परेशान था। मामले में किला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

न्यू दलबीर नगर निवासी रवि ने बताया कि उसका भाई तरुण (30) शादीशुदा था। काफी समय से पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। गत दिनों घरेलू झगड़े में उसकी पत्नी मायके सोनीपत के गांव धतूरी चली गई थी। तरुण पत्नी को लेने के लिए शनिवार को ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने साथ आने से इंकार कर दिया। इसके बाद तरुण अकेला घर लौट आया। शनिवार रात को तरुण सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था। जब सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो वो तरुण को जगाने के लिए गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो तरुण का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उसने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। दूसरी ओर तरुण के परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत होकर ही उसने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed