फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the officers get the cleaning done on the ground then the work will be visible

Panipat News: अधिकारी धरातल पर करवाएं सफाई तो नजर आएगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
If the officers get the cleaning done on the ground then the work will be visible
पानीपत। अधिकारी नालों व सीवर की सफाई धरातल पर उतरकर नीयत के साथ करें तो पानी निकासी की समस्या पैदा नहीं होगी। मौजूदा हालात यह हैं कि प्रशासन हर बार दो महीने पहले बैठक कर पानी निकासी की तैयारी में लग जाता है , लेकिन नतीजा संतोषजनक नहीं रहता है। शहर ही नहीं गांवों में भी बारिश होने के साथ ही जलभराव हो जाता है। नाले, सीवर और ड्रेन बंद पड़े हैं। सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। यही हाल रहा तो इस बार भी जलभराव की स्थिति पैदा होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान अधूरी तैयारी, पड़ेगी भारी अभियान के अंतर्गत मंगलवार को किसान भवन में संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें किसान भवन के प्रधान सूरजभान रावल व अन्य लोग शामिल हुए। सूरजभान रावल बताया कि पानीपत में करीब 35 किलोमीटर लंबी यमुना लगती है। यमुना में तटबंध पर ठोकर लगाने का काम हर साल पूरा करने का दावा किया जाता है। इसके बाद भी यमुना का तटबंध टूट रहा है। बाढ़ के चलते किसानों की फसल हर साल बर्बाद हो जाती है। प्रशासन को इस बार पहले ही बाढ़ प्रबंधन की तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए। मामचंद और कर्ण सिंह ने बताया कि असंध रोड पुल के नीचे पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी पानी निकासी के प्रबंध नहीं किए गए हैं। यहां हल्की बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

हरेंद्र राणा और शाहपुर गांव के सरपंच रणबीर ने बताया कि खंड व गांवों के स्तर पर भी पानी निकासी के व्यापक प्रबंध नहीं हैं। इसराना में हाईवे की सर्विस लेन पर पानी जमा हो जाता है। वहीं गांवों में भी पानी निकासी न होने से लोगों का घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो जाता है। अजमेर कुहाड़ और माेदी देशवाल ने बताया कि बापौली व सनौली क्षेत्र में पानी निकासी के प्रबंध नहीं हैं। ग्रामीणों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानीपत-हरिद्वार रोड पर सनौली खुर्द के अड्डे पर निकासी न होने पर पानी जमा रहता है। यहां हल्की बारिश में निकल पाना मुश्किल हो जाता है। संबंधित अधिकारियों को नालों, सीवर व ड्रेन की सफाई बेहतर तरीके से करानी चाहिए। प्रशासन धरातल पर जाकर मौका देखकर कमियों को दूर कराए तो जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed