{"_id":"64459738ef8a9529c9037074","slug":"if-the-mask-does-not-reach-the-hospital-there-will-be-no-investigation-panipat-news-c-18-1-99749-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मास्क बिना अस्पताल पहुंचे तो नहीं होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मास्क बिना अस्पताल पहुंचे तो नहीं होगी जांच
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कोरोना की संभावित चौथी लहर का खतरा बढ़ रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब सिविल अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बिना मास्क के आने वाले लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। बिना मास्क वाले को स्वास्थ्य सेवाएं भी नहीं मिलेेगी। इसके लिए सिविल सर्जन ने डॉक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अस्पताल के सभी एंट्री गेटों पर एक एक सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है जो अस्पताल में आने वालों का तापमान भी जाचेगा।
अप्रैल में कोरोना के 110 केस मिल चुके हैं। इनमें से 40 लोग कोरोना से ठीक हैं। नए केस की रफ्तार ठीक होने वालों से दोगुना है। अब कोरोना सैंपलिंग के अनुपात में 10 प्रतिशत रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। सिविल सर्जन के निर्देशों पर सामुदायिक केंद्रों में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां के स्टाफ को मरीजों को ऑक्सीजन देने का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। कोरोना के केस मिलने पर उनकी मॉनीटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
सिविल सर्जन ने कोरोना से निपटने के लिए मास्क, पीपीपी किट, ऑक्सीजन सिलिंडर व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित के निर्देश दिए हैं। सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर व आईसीयू को भी एक्टिवेट किया गया है। कोरोना सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास एक हजार पीपी किट, 10 हजार मास्क व दस्ताने हैं। सिविल अस्पताल में 34 ऑक्सीजन सिलिंडर, 29 वेंटिलेटर, 56 ऑक्सीजन कंसट्रेटर व 12 थर्मल स्कैनर हैं। निजी अस्पतालों में पांच मेडिकल ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक, 311 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 1020 ऑक्सीमीटर, 215 नेबुलाइजर, 69 वेंटिलेटर, 206 आईसीयू बेड व 606 ऑक्सीजन बेड है।
विज्ञापन
अस्पताल में आने से पहले मास्क का प्रयोग करना होगा। अस्पताल में सख्ती की जा रही है। सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन कराने का भी प्रयास है। लोगों से अपील है कि वो कोरोना संक्रमण के खिलाफ जागरूक हों। सैंपलिंग भी बढ़ाई जा रही है। - डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल