फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the lover did not adopt, the woman jumped in the canal

प्रेमी ने नहीं अपनाया तो नहर में कूदी महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
If the lover did not adopt, the woman jumped in the canal
पति ने छोड़ा फिर प्रेमी भी शादी करने से पीछे हट गया तो तीन बच्चों की मां ने रविवार को बिंझौल नहर में छलांग लगा दी। महिला को देख एक गोताखोर नहर में कूदा और सुरक्षित बाहर निकाला, उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला चिल्लाती रही कि वह जीना नहीं चाहती है। महिला गोहाना की रहने वाली है। जनसेवा दल ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

गोहाना के गांव गढ़ सराय निवासी महिला ने बताया कि वह तीन साल से गोहाना में ही कपड़े के शोरूम में काम करती है। उसका पति करीब दो साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। डेढ़ साल पहले उसके ही गांव का एक युवक उसी शोरूम पर नौकरी करने लगा। उनकी दोस्ती हो गई, कुछ वक्त बाद उसने प्रेमी से शादी की बता की तो वह टाल-मटोल करने लगा। महिला की मां ने भी इस रिश्ते का विरोध किया। जिसकी वजह से एक सप्ताह से घर में झगड़ा चल रहा था। रविवार सुबह 10 बजे मां ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह पार्क में प्रेमी से मिली, जो उसे अपने घर ले गया। जहां प्रेमी की मां ने महिला की जाति अलग होने पर उसे अपनाने से इंकार कर दिया। मां के मना करने पर प्रेमी ने भी उसे छोड़ दिया। महिला ने बताया कि वह इको में पानीपत पहुंची और बिंझौल नहर के पास उतर गई। नहर की तरफ चली तो उसे डॉयल-112 की पुलिस दिखी, जिस पर उसने पुलिस के जाने का इंतजार किया। जिसके बाद नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में डॉक्टर ने जैसे ही उपचार शुरू किया तो महिला ने चिल्लाने लगी। उसने कहा कि जीना नहीं चाहती, उसे मरना है, डॉक्टर साहब जहर का इंजेक्शन लगा दो। महिला की बड़ी बेटी नौ, मंझली बेटी सात और सबसे छोटा बेटा पांच साल का है। वह अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ घर बसाने को राजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि प्रेमी ने चार माह में दो बार उसका गर्भपात कराया। उसने एक फोन दिया था, जिसमें कुछ फोटो थे। रविवार को प्रेमी ने फोन छीनकर फोटो और नंबर मिटाकर उसे अपने घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed