फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If pending demands are not resolved then employees will protest

Panipat News: लंबित मांगें हल नहीं तो आंदोलन करेंगे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
If pending demands are not resolved then employees will protest
इंद्री। सर्व कर्मचारी संघ की ओर से बुधवार को बिजली निगम इंद्री के कार्यालय में कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में गेट मीटिंग की गई।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता मुनीश कांबोज जयकुमार व राज्य कमेटी के सदस्य मलकीत सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी की गई है। जो कर्मचारियों के साथ मजाक है। रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों व सभी पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग का लाभ न देने का कानून पास कर दिया गया है।

लंबे समय से कर्मचारी सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती करने, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करने इत्यादि मांगें कर रहे हैं, लेकिन सरकार का कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। मौके पर संजीव मालिक, बलिंद्र कांबोज, राजेश कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव कांबोज और अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed