फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If garbage is not collected then call 1800-123-2664

Panipat News: कचरा न उठे तो 1800-123-2664 पर करें कॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
If garbage is not collected then call 1800-123-2664
पानीपत। नगर निगम अधिकारियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसे लेकर निगम आयुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सोमवार को निगम अधिकारियों और शहर की सफाई एजेंसिंयों के पदाधिकारियों की एक बैठक कैंप कार्यालय बुलाई। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में शहर की सफाई और स्वच्छता को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने जनहित में कहा कि अगर शहर के किसी एरिया में कूडा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है तो वे निगम के 1800-123-2664 पर कॉल कर इसकी शिकायत दे सकते हैं। इसके अलावा अगर शहर में कहीं नाले, नालियों और सड़कों की सफाई नही हो रही है तो निगम के हेल्पलाइन 14422 पर शिकायत दर्ज करवाएं। इन नंबराें पर आने वाली शिकायतों को अधिकारी मॉनिटर करेंगे और इनका निवारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में निगम को ओडीएफ प्लस प्लस का तमगा मिला था। अब इसे बढाकर वाॅटर प्लस पर जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ओडीएफ प्लस प्लस में शहर के लोग खुले में शौच नहीं करते। यानी खुले में शौचमुक्त शहर होता है। जबकि वॉटर प्लस में शहर की शौचालयों की ड्रेनेज पूरी तरह से सीवरेज सिस्टम से जोड़ी जाती है। इसके अलावा निगम ने शहर को कूड़ा मुक्त कराने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है। सर्वेक्षण में इसके अलग से स्टॉर मिलते हैं, जिसे जीएफसी यानी गारबेज फ्री सिटी का नाम दिया गया है। इसके लिए निगम के पास कोई स्टार नहीं था। अब निगम जीएफसी में तीन स्टॉर के लिए आवेदन करने की योजना बना रहा है। निगम आयुक्त ने बैठक में निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों, जेबीएम, आईएनडी और पूजा कॉन्सूलेशन कंपनी के पदाधिकारियों को बुलाकर शहर की सफाई सही ढंग से करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि भले मैनपावर और मशीनरी बढाई जाए लेकिन शहर को स्वच्छ रखा जाए। उन्होंने शहर के लोगों से भी अपने आसपास सफाई रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का परिणाम जनवरी 2024 में घोषित हुआ। इसमें पानीपत नगर निगम ने प्रदेश के 20 शहरों में छठा रैंक हासिल किया । जबकि उससे पिछले साल निगम का प्रदेश में नौंवा स्थान था। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर निगम को देश में 184 वां रैंक मिला। जबकि 2022 में निगम को 127 वां रैंक मिला था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के कुल 9500 अंकों में से 4481 अंक मिले। जबकि 2022 के सर्वेक्षण में कुल 7500 अंकों में से निगम को कुल 3926 अंक मिले थे।

स्वच्छ सर्वेक्षण में भागीदारी दर्ज करवाने के लिए निगम की 2011 के आधार पर जनगणना को आधार माना गया। इसमें निगम एरिया के वार्ड तो 26 ही दिखाए गए लेकिन जनसंख्या 294294 ही आंकी गई। निगम को दो साल पहले ओडीएफ प्लस प्लस का तमगा भी मिला लेकिन आज तक निगम जीएफसी यानी गारबेज फ्री सिटी के लिए आवेदन तक नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed