{"_id":"6858a10f14da568e360aded8","slug":"if-bureaucracy-dominates-then-democracy-ends-digvijay-panipat-news-c-244-1-pnp1006-139109-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूरोक्रेसी हावी हो जाए तो खत्म हो जाती है डेमोक्रेसी : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूरोक्रेसी हावी हो जाए तो खत्म हो जाती है डेमोक्रेसी : दिग्विजय
विज्ञापन
समालखा। वार्ड दो भापरा गांव में दिग्विजय चौटाला रविवार शाम को जजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत बैनिवाल के आवास पर बैठक की। इस मौके पर जजपा के प्रदेश महासचिव रणधीर सिंह चीका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन फूलवती, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान, जिलाध्यक्ष रामनिवास पटवारी मौजूद रहे।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में अधिकारी बेलगाम हो चुके है। जब ब्यूरोक्रेसी हावी हो जाए तो डेमोक्रेसी खत्म हो जाती है। भाजपा सरकार में प्रदेश के हालात बेहद खराब हो गए है। सरकार को न तो युवाओं के रोजगार की चिंता है और न ही प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा की चिंता। भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से बदमाशों को चेतावनी देती है और उसी दिन जींद में युवक की गोलियां मारकर हत्या व दो सगी बहनों को गोलियां मार दी जाती है। दिग्विजय ने हैरानी जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार बदमाशों को पकड़ने की बजाय उन्हें हरियाणा छोड़ने की बात कह रही है।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज युवा भी भर्तियां रद्द होने, सीईटी आवेदन फर्जीवाड़े, पक्की नौकरी नहीं मिलने के कारण खासा परेशान है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्र अपने हकों को लेकर आंदोलनरत है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।