फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ice factory raids running without license, 14 samples filled

बबैल रोड पर बर्फ और आइसक्रीम की फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग की रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ice factory raids running without license, 14 samples filled
पानीपत। बबैल रोड स्थित बर्फ और आइसक्रीम बनाने की एक फैक्टरी पर बृहस्पतिवार को दोपहर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की करनाल टीम ने रेड की। यह फैक्टरी बिना लाइसेंस और दस्तावेजों के चलाई जा रही थी। टीम ने यहां से पानी के आठ और अलग-अलग आइसक्रीम के छह सैंपल उठाए। सभी 14 सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए। फैक्टरी का बिजली मीटर भी लोड से ज्यादा चलता मिला तो बिजली निगम छाजपुर सब डिवीजन की टीम से मौके पर ही एलएल-1 भरवाई।
विज्ञापन

इसके अलावा दस्तावेज पेश न करने की सूरत में नगर निगम एटीपी को फैक्टरी संचालक को नोटिस देने के आदेश दिए। दस्तावेज पेश न करने पर फैक्टरी को सील भी किया जा सकता है। इस रेड का मार्गदर्शन एसआई राज सिंह ने किया। उन्होंने इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम और नगर निगम की टीम को भी साथ लिया। चारों विभागों के अधिकारियों के संयुक्त तत्वावधान में छापामारी की गई।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजसिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बबैल रोड स्थित छोटूराम चौक के पास मनमोहन नगर में अहलावा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से एक बर्फ और आइसक्रीम बनाने की फैक्टरी चल रही है। इस मौके पर एसआई दिलवार, शेर सिंह मौजूद रहे, जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग से एफएसओ संदीप चौधरी, नगर निगम से एटीपी प्रवेश कौशिक और बिजली निगम छाजपुर सब डिवीजन से जेई और एसडीओ को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी जारी रहेगी रेड
गर्मी के सीजन में आइसस्क्रीम और बर्फ की मांग बढ़ जाती है। लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए गुप्त सूचना के आधार पर रेड की गई थी। इसमें खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग ने पानी और आइसस्क्रीम के 14 सैंपल लिए। बिजली निगम ने ज्यादा लोड मिलने पर एलएल-1 भरी है। वहीं, दस्तावेज न दिखाने पर निगम की ओर से नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं। दस्तावेज न दिखाने पर इस फैक्टरी को सील भी किया जा सकता है। रेड आगे भी जारी रहेंगी।
राज सिंह, सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed