फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IB College students learn the nuances of the industry

Panipat News: आईबी कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानी उद्योग की बारीकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
IB College students learn the nuances of the industry
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में मंगलवार को 28 विद्यार्थियों ने मुरथल के केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) का दौरा किया। यह मार्केटिंग विभाग एवं कल्याणी एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में करवाया गया। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक और मार्केटिंग विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम मदान, ट्रस्ट से सुनील कुमार ने झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि सिपेट जैसे संस्थानों में छात्रों के लिए औद्योगिक यात्रा उन्हें सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने, उद्योग की बारीकियों को समझने, नई तकनीकों से अवगत होने और कॅरिअर के अवसरों का पता लगाने में मदद करती है। इससे छात्रों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने, नई तकनीकों के बारे में जानने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर निशा गुप्ता, मनीत कौर, मनीष कुमार और ट्रस्ट से सुनील कुमार और आंचल उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed