फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I 'Pari' then welcomed with a bandwagon from hospital to home

आई ‘परी’ तो अस्पताल से घर तक बैंडबाजे संग स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
I 'Pari' then welcomed with a bandwagon from hospital to home
बेटी के साथ मां रिंपी और पिता विकास शर्मा। - फोटो : Panipat
पानीपत। बेटियों को बोझ समझा जाता रहा है लेकिन अब यह धारणा बदल रही है। बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाई जा रही है, जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को सार्थक बना रहा है। ऐसा ही पानीपत में हुआ जब एक परिवार ने पहली बेटी के जन्म पर अस्पताल से लेकर घर तक बैंड बाजे और फूलों से उसका स्वागत किया। ‘परी’ के अस्पताल से घर पहुंचने पर कॉलोनी में 170 किलो मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर जमकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

विकास नगर के शर्मा परिवार ने पहली बेटी होने की खुशी मनाने के साथ ही समाज को संदेश दिया। शर्मा परिवार में 10 जनवरी को बेटी हुई। बेटी होने के साथ ही परिवार ने उसके स्वगात की तैयारी शुरू कर दी। 13 जनवरी को जब बेटी की मां रिंपी शर्मा को डिस्चार्ज किया गया तो सलार गंज स्थित संजीवनी अस्पताल सलारगंज से लेकर विकास नगर तक बैंड बाजे के साथ बेटी का स्वागत किया गया। पांच किलोमीटर तक बैंड बाजे के साथ खुशी मनाई गई, पूरे रास्ते परिजन नाचते-गाते और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए घर पहुंचे। जहां घर को बेटी के स्वागत के लिए फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

पिता विकास शर्मा ने बताया कि उनके घर में पहला बच्चा हुआ है। उनका कहना है कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी आई है। बेटी के होने पर लोग दुखी हो जाते हैं, लेकिन यह गलत है। बेटी के होने पर तो खुश होना चाहिए। बेटी बड़ी होकर एक घर को नहीं बल्कि दो घर को संभालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed