फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I get intoxicated without drinking, when I see Mohan's face....

Panipat News: बिन पीये नशा हाे जाता है, जब सूरत देखूं मोहन की....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
I get intoxicated without drinking, when I see Mohan's face....
पानीपत। श्री जगन्नाथ मंदिर में जगन्नाथ मंदिर पंचायत अग्रवाल वैश्य द्वारा भगवान जगन्नाथ के 129वें रथयात्रा महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। स्वामी मुक्तानंद महाराज ने झंडा पूजन किया। भजन संध्या और भारतीय सेना के लिए रक्तदान के साथ भगवान जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन का कार्यक्रम दो सत्रों में चला। सायं के सत्र में भजन संध्या में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति पर भक्त झूम उठे। पूजा सखी दीदी ने बिन पीये नशा हाे जाता है, जब सूरत देखूं मोहन की....समेत कई भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

पहले सत्र में सुबह रक्तदान शिविर भारतीय सेना के नाम लगाया गया। जिसमें 113 लोगों ने रक्तदान किया। श्री जगन्नाथ मंदिर में 129वें रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ स्वामी मुक्तानंद महाराज ने झंडा पूजन के साथ किया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ जगत के पालनहार हैं। उनके बिना जगत में कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने मंदिर पंचायत के 129 वर्ष से रथयात्रा लगातार निकालने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में जुड़ाव आता है। रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि मेयर अवनीत कौर, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी नरेश सिंगला, सुधीर जिंदल, हरिओम तायल, विभु पालीवाल, मदन टुटेजा, युद्धवीर रेवड़ी व सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सोनी रहे। सनातन धर्म संगठन ने सुंदर कांड का पाठ किया। मंदिर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता व उत्सव प्रबंधक दलीप गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। रथयात्रा उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को चित्र-विचित्र भजनों की प्रस्तुति देंगे और मंगलवार को तीसरे दिन रथयात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर कन्हैया लाल गुप्ता, लालचंद तायल, हितेंद्र कंसल, दिनेश मित्तल, जयपाल कंसल, सुरेंद्र कंसल, योगेश रत्न गुप्ता, कमल कंसल, प्रदीप तायल व दीपक गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed