{"_id":"6217ea8dd892c153d6424a7d","slug":"hypnotized-and-taken-off-the-ring-and-tops-panipat-news-knl1000433140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मोहित कर अंगूठी और टॉप्स उतार कर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मोहित कर अंगूठी और टॉप्स उतार कर ले गए
विज्ञापन
पानीपत। शक्ति नगर में एक महिला को सम्मोहित कर दो आरोपी उसकी सोने की अंगूठी और टॉप्स उतार कर फरार हो गए। महिला के अनुसार वह दुकान से दूध खरीदकर लौट रही थी, रास्ते में आरोपी योगा क्लास पूछने के बहाने नजदीक आए और उसे सम्मोहित कर लिया। महिला ने होश आने पर आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत दी।
शक्ति नगर निवासी शीला जैन ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अमन स्वीट्स से दूध लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और पूछा कि माता जी योगा क्लास कहां चलती है, उसने कहा पता नहीं। वह आरोपी युवक के कहे अनुसार उसके पीछे चल पड़ी। इसी बीच दूसरा युवक आया और उसने उसे सम्मोहित कर लिया। आरोपी ने कानों से चेन वाले टोपस और सोने की अंगूठी उतार ली और फरार हो गए। वह अस्पष्ट थी कि उसके साथ क्या हो रहा है, लेकिन किसी तरह वह घर पहुंच गई।
सम्मोहन टूटने पर उसने अपने देवर को पूरी घटना के बारे में बताया और उसके साथ 8 मरला चौकी पुलिस में जाकर शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।