फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband, wife and two sons arrested for assaulting a youth over water supply

Panipat News: पानी चलाने के विवाद में युवक के साथ मारपीट करने के आरोपी पति-पत्नी व दो बेटे गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Husband, wife and two sons arrested for assaulting a youth over water supply
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने सैनी कॉलोनी में पानी चलाने के विवाद में युवक की मारपीट करने के मामले में पति-पत्नी और उनके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। सभी ने मिलकर युवक की लाठी डंटों से पीटा था। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने बताया कि 20 मई को सैनी कॉलोनी के संतलाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि वह मूल रूप से यूपी के मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं और सैनी कॉलोनी में अपने भाई वंशलाल के साथ किराये के मकान में रहते हैं। उसी मकान में मुजफ्फरनगर के कसौली के अरविंद भी अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अरविंद ने वंशलाल को पानी चलाने के लिए कहा। वंशलाल ने पानी चला दिया, लेकिन अरविंद ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो अरविंद ने अपनी पत्नी, बेटों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया और कमरे में खींचकर लाठी डंडों से वार किए। शुक्रवार शाम को पुलिस ने अरविंद उसकी पत्नी, एक नाबालिग समेत दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed