फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband who killed wife was taken on remand for one day

पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Husband who killed wife was taken on remand for one day
सेक्टर-29 स्थित मनीष कॉलोनी में सोमवार को पत्नी मुस्कान की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति विजय को सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया। आरोपी के कब्जे से कट्टा और 315 बोर का एक कारतूस बरामद की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी विजय ने बताया कि वह सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित एक फैक्टरी में मशीन चलाता था। उसकी मुस्कान से मुलाकात हुई थी और उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इसके बाद दोनों ने मर्जी से कोर्ट में शादी की और वह उसे अपने गांव ले गया। जहां से 20 दिन रहने के बाद पत्नी पानीपत आ गई थी। पत्नी ने उसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया था। वह 11 सितंबर को पत्नी को लेने के लिए मनीष कॉलोनी गया तो सास और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे धमकाकर भगा दिया। वारदात से तीन दिन पहले देसी पिस्तौल और कारतूस खरीदे। वह कृष्णा गार्डन के पास स्थित मनीष कॉलोनी पहुंचा। उसने मुस्कान को घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया, जिसके बाद उसने सिर में पिस्तौल सटा कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed