{"_id":"69470423df9b76ff540012ed","slug":"husband-enters-salon-and-beats-wife-after-she-refuses-to-drink-alcohol-panipat-news-c-244-1-pnp1012-149147-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शराब पीने से इन्कार किया तो पति ने सैलून में घुसकर पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शराब पीने से इन्कार किया तो पति ने सैलून में घुसकर पत्नी को पीटा
Sun, 21 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-12 में एक महिला ने अपने पति पर सैलून में घुसकर पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। पति ने दरवाजे के टूटे शीशे से गर्दन और सिर पर कई वार किए। महिला का आरोप है कि शराब पीने से इन्कार करने पर पति अक्सर उसकी पिटाई करता है। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार बहने हैं। जनवरी 2018 में उसने अजय नाम के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह किराये सेक्टर-12 में किराये के मकान में रहने लगे थे। शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद उनके बीच विवाद होना शुरू हो गया। पति ने खर्चा देना बंद किया तो उसने कमरे में ही सैलून खोल लिया। पति ने इसका विरोध किया। कुछ दिन पहले पति ने उसे जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। जब उसने इन्कार किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जिस कारण वह अपने मायके में चली गई, लेकिन पति ने गलती मानी और उसे लेकर वापस आ गया। शुक्रवार को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जब वह थाने में शिकायत देने के लिए घर से निकली तो आरोपी ने उसे सैलून में खींच लिया। हाथ मारकर सैलून में लगा कांच का दरवाजा तोड़कर टूटे कांच से उस पर वार किए। गर्दन, सिर व शरीर के कई अंगों पर कांच के टुकड़े से वार किए। जिससे वह घायल हो गई। उसने अपने बचाव में शोर मचाया तो उसकी बहन और स्टाफ ने आकर उसे बताया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायल का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार कराया। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता है और कहता है कि सैलून में लड़के आते हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला ने अपने पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। महिला का मेडिकल कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
-महिपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनीबाग।