फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband created fake Instagram ID in wife's name and uploaded obscene photos

Panipat News: पत्नी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पति ने अपलोड किए अश्लील फोटो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Husband created fake Instagram ID in wife's name and uploaded obscene photos
पानीपत। महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसके अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड कर दिए। यही नहीं फोटो के लिए अश्लील कमेंट कर उसे वेश्या साबित करने का प्रयास किया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में बताया कि अप्रैल 2024 में उसकी शादी बिहार निवासी युवक के साथ हुई थी। वर्तमान में वह पानीपत में किराये के मकान में रहते हैं। शादी के बाद से ही पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की जाती थी। जेठ, जेठानी व अन्य ससुराल वाले भी पति के साथ मिलकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसने यह बात अपने भाई को बताई तो उसका भाई दिल्ली महिला आयोग की सदस्य के साथ पानीपत आया और जुलाई 2024 में उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद से ही वह मायके में रह रही है। कुछ दिन पहले उसके पति ने उसे वापस लाने का झांसा दिया और उसके साथ वीडियो कॉल पर बात करने लगा।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि षड्यंत्र के तहत उसके अश्लील फोटो और वीडियो ले लिए। आरोप है कि पति ने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाकर सभी वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए। साथ ही अश्लील कमेंट किए। जिसमें उसे वेश्या साबित करने का प्रयास किया। महिला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। चांदनी बाग में तैनात महिला एसआई ने इस मामले की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही मिले। जिसके बाद महिला की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed