फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband committed suicide by hanging himself in front of his children

Panipat News: झगड़ा कर पत्नी मायके गई, पति ने बच्चों ने सामने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Husband committed suicide by hanging himself in front of his children
पानीपत। कृष्णपुरा में एक प्रवासी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी तीन दिन पहले झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी। इस कारण वो परेशान रहता था। उसने अपने तीन बच्चों के सामने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर जान दी है। बड़े भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी सकील ने बताया कि वो 15 साल से पानीपत में कृष्णपुरा में किराए पर रहते हैं। उसका छोटा भाई नसीम (35) ने यहीं पर किराए पर रहता है। उसने 10 साल पहले पश्चिमी बंगाल की परवीना बानो से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों चार बच्चों के माता-पिता बने। अब कई साल से दोनों के बीच अकसर लड़ाई झगड़ा रहता था। तीन दिन पहले परवीना अपने दो साल के बेटे को लेकर अपने मायके चली गई। नसीम व उन्होंने परवीना को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। उसने नसीम के पास आने से इंकार कर दिया। इससे परेशान होकर नसीम ने रविवार को तीनों बच्चों को कमरे में बंद किया और उनके सामने ही पंखे पर रस्सी के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। जब वो शाम चार बजे नसीम से मिलने के लिए उसके घर गया तो यहां उसे कमरे से बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चों ने अंदर से बताया कि पापा पंखे पर लटके हुए हैं। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी। यहां पंखे पर फंदे से नसीम का शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed