फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband absconding with all the documents of marriage

शादी के सारे कागजात लेकर पति फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Husband absconding with all the documents of marriage
पानीपत। पहले लव मैरिज की और अब पति शादी से जुड़े सारे दस्तावेज लेकर फरार हो गया है। परेशान पत्नी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर पति को खोजने की गुहार लगाई है। किला थाना पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डाबल कॉलोनी निवासी शकुंतला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति मोनू गत 18 जुुलाई को घर से हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था। उसने कहा था कि तीन से चार दिन में लौट आएगा, लेकिन तब से लौटा नहीं है। सभी जगह पता किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। मोनू के साथ उसकी लव मैरिज हुई और उसकी फोटो खोजने के दौरान पता चला कि वह शादी से जुड़े सारे कागजात भी अपने साथ लेकर चलाया गया है। इतना ही नहीं उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया है। पत्नी की शिकायत पर किला पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed