फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hurt by the fight, the chicken shop operator swallowed poison and committed suicide.

Panipat News: मारपीट से आहत चिकन शॉप संचालक ने जहर निगल दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the fight, the chicken shop operator swallowed poison and committed suicide.
इसराना/पानीपत। इसराना में एक चिकन शॉप संचालक ने गाली गलौज व मार-पीट करने से आहत होकर जहर निगल कर जान दे दी है। जहर निगलने से पहले मृतक ने एक वीडियो वायरल कर अपनी मौत का जिम्मेदार एक युवक को बताया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जहर निगलने पर युवक को अचेत अवस्था में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी वासी इसराना ने पुलिस को बताया कि उसका पति शेर सिंह इसराना में चिकन कार्नर चलाता था। शुक्रवार देर शेर सिंह ने बेटी को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। उसने वीडियो में बताया कि उसकी मौत का जिम्मेदार सुरेंद्र होगा। आरोपी सुरेंद्र ने उसके साथ साथ मार-पीट व गाली गलोज की। जिससे आहत हो कर वह जहर निगल रहा है। जहर निगलने से पहले शेर सिंह ने एक वीडियो भी वायरल किया।
विज्ञापन

थाना इसराना पुलिस के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इसराना के शेर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है। मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed