{"_id":"634f11127310b62efa00d9ae","slug":"hurt-by-the-beating-of-friends-the-teenager-committed-suicide-by-hanging-himself-from-the-belt-panipat-news-knl1249032192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों ने मारपीट की तो घर जाकर किशोर ने बाथरुम में फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दोस्तों ने मारपीट की तो घर जाकर किशोर ने बाथरुम में फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
पानीपत। राजनगर में सोमवार की शाम दो दोस्तों ने एक किशोर के साथ मारपीट की। इससे आहत किशोर ने अपने घर जाकर बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाथरूम से 15 मिनट तक बाहर न निकलने पर भाई ने जाकर देखा तो किशोर बेल्ट के फंदे से खूंटी पर लटका हुआ था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजनगर निवासी हिमांशु ने बताया कि उनके छोटे भाई अभिषेक के साथ सोमवार शाम को दो दोस्तों ने झगड़ा किया था। मारपीट के बाद अभिषेक ने घर आकर इसकी जानकारी दी और साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही हाथ मुंह धोकर खाना खाने के लिए कहा। इसके बाद वह बाथरूम में चला गया। जब 15 मिनट तक वह बाहर नहीं आया तो उसने बाथरूम में जाकर देखा। फंदे पर लटके अभिषेक को देखकर उसके होश उड़ गए। उसे नीचे उतारने के बाद वे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि अभिषेक ने दोस्तों की मारपीट से आहत होकर आत्महत्या की है।
हिमांशु उर्फ गोलू ने बताया कि तीन भाइयों में अभिषेक सबसे छोटा था। उसके पिता राजनगर फाटक के पास जूस की रेहड़ी लगाते हैं। वह स्वयं एक ट्रांसपोर्ट पर अकाउंट का काम संभालता है।
विज्ञापन
वर्जन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। भाई की शिकायत पर दो दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- प्रदीप कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी