फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hurt by quarrel with younger brother, sister commits suicide by hanging herself

Panipat News: छोटे भाई के साथ झगड़ा से आहत बहन ने फंदा लगाकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Hurt by quarrel with younger brother, sister commits suicide by hanging herself
पानीपत। तहसील कैंप के कृष्णा नगर में एक युवती ने छोटे भाई से कहासुनी होने पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार युवती कई दिनों से परेशान भी चल रही थी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर शव को फंदे से उतारा और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतका की मां के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


कृष्णा नगर निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसके जीजा पप्पू पांडे की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसकी बहन ज्योति अपने पांच बच्चों के साथ कृष्णा नगर में ही रहती है। बड़ी बेटी आरती की शादी हो चुकी है। उससे छोटी बेटी दीपिका (20) अपनी मां ज्योति के साथ एक परदों की फैक्ट्री में काम करती थी। दीपिका 10 वीं पास थी और फिलहाल घर में उसकी शादी की भी बात चल रही थी। दीपिका की बुधवार सुबह उसके छोटे भाई कार्तिक के साथ छोटी सी कहासुनी हो गई थी। उसकी मां ज्याेति सुबह फैक्ट्री में चली गई। दीपिका का सबसे छोटा छह साल का भाई रुद्र शाम चार बजे सो रहा था। दीपिका ने उसे उठाकर हनुमान स्वरूप की टोली में भेज दिया और पीछे से खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद रुद्र घर आया तो उसने दरवाजा खटखटाया, दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो दीपिका का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना उसकी मां ज्योति को दी गई। वह घर आई और तहसील कैंप थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed