{"_id":"636181cad498780dc16b07ed","slug":"hurt-by-molestation-and-assault-woman-committed-suicide-by-consuming-poison-panipat-news-knl126151150","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ व मारपीट से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ व मारपीट से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
छेड़छाड़ से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान
पानीपत। छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी से आहत महिला ने जहर खाकर जान दे दी। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने पति के बयान पर आरोपी दंपती पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला के किसान पति ने बताया कि उसकी पत्नी शनिवार को घर से कूड़ा डालने बाहर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही रविंद्र उर्फ काला ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। घर आकर उसने आपबीती सुनाई। वह उसे लेकर रविंद्र के घर उसकी शिकायत करने गया। वहां आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ की। इसके बाद वे दोनों घर आ गए। कुछ देर बाद रविंद्र उर्फ काला अपनी पत्नी के साथ उनके घर आया। वहां दोनों ने उनके साथ मारपीट की। वह कई वर्षों से बीमार है, इसलिए नीचे गिर गया। उसने शोर मचाया तो यहां कुछ लोग आ गए। उन्होंने छुड़ाया। रवींद्र जान से मारने की धमकी देकर चला गया। डरी सहमी उसकी पत्नी ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वह उसे सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। ब्यूरो