{"_id":"65060e99a215936bc108b789","slug":"hundreds-of-families-in-trouble-without-electricity-and-water-will-appeal-tomorrow-panipat-news-c-244-1-pnp1005-6043-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिन बिजली-पानी मुसीबत में सैकड़ों परिवार, कल लगाएंगे गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिन बिजली-पानी मुसीबत में सैकड़ों परिवार, कल लगाएंगे गुहार
विज्ञापन
पानीपत। अंसल के बाद अब टीडीआईवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए हैं। टीडीआई के 650 घरों में बिजली आपूर्ति तो पहले से ही बंद थी, अब पानी टंकी की बिजली आपूर्ति बंद होने से पेयजल किल्लत भी होने लगी है। सोमवार को टीडीआईवासियों ने उपायुक्त वीरेंद्र दहिया से 11 बजे मिलने का समय लिया है। टीडीआईवासी उपायुक्त से मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने और कंपनी मालिक कमल तनेजा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग रखेंगे।
आरडब्ल्यूएस प्रधान शैलेंद ने बताया कि कंपनी मालिक हर बार आश्वासन देकर टाल देता है। बिजली बिल का भुगतान नहीं होने और मरम्मत कार्यों के अभाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी टीडीआईवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दिन बीताने के मजबूर हैं। कंपनी मालिक कभी कर्मचारियों के हवाले से तो कभी खुद जल्द ही बिजली बिल भुगतान करने का आश्वासन देते हैं, लेकिन भुगतान नहीं करते। अपने घरों में बिजली, पानी की आपूर्ति चालू कराने के लिए आरडब्ल्यूएस पदाधिकारियों को दिल्ली, चंडीगढ़ और पंचकूला विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अगर जल्द ही कंपनी ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया तो टीडीआईवासी धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
ई-ब्लॉक निवासी अलका गर्ग ने बताया कि पिछले टीडीआई में तीन ब्लॉक में डेढ़ महीने से बिजली नहीं आ रही है। अब दो दिन पहले पूरी टीडीआई सिटी में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। घरों में पानी नहीं आने के कारण दैनिक कार्य करने में भी परेशानी होने लगी है। प्रशासनिक अधिकारियों को कंपनी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि उन्हें लोगों को परेशान करने का सबक मिले।
विज्ञापन
टीडीआईवासी अंजू ने बताया कि लोगों ने 50 लाख रुपये में फ्लैट खरीद रखे हैं। यहां कभी बिजली तो कभी पानी का संकट रहता है। जगमग योजना शुरू होने के बाद जिले के गांवों में भी रातभर बिजली आपूर्ति रहती है, हमारे यहां ना बिजली है और ना ही पीने का पानी। इससे अच्छा तो हम लोगों को आस-पास के किसी गांव में जमीन लेनी चाहिए थी।