फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hundreds of devotees will take a dip in Prayagraj today

Panipat News: प्रयागराज में आज डुबकी लगाएंगे सैकड़ों श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees will take a dip in Prayagraj today
पानीपत। मौनी अमावस्या महाकुंभ में स्नान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह बना हुआ है। इस दिन शाही स्नान का भी शुभ योग बन रहा है। कुछ श्रद्धालु मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के लिए प्रयागराज जा चुके हैं तो कुछ देर शाम को रवाना हुए।
विज्ञापन

जिले से श्रद्धालु मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान करेंगे। माना जाता है कि इस दिन कुंभ में स्नान करने से पितरों का तर्पण होता है। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या बुधवार को है। शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान और दान करने से व्यक्ति पुण्य का भागी बन जाते हैं। इस बार महाकुंभ का स्नान चल रहा है। यह 13 जनवरी को शुरू हुआ था। मौनी अमावस्या को शाही स्नान करने को लेकर शहर के साथ जिले के लोग तैयार हैं। सेक्टर 13-17 निवासी अनिल ने बताया कि वह परिवार के साथ प्रयागराज में शाही स्नान करने के लिए दो दिन पहले चले गए थे। इस बार मौनी अमावस्या पर शाही स्नान की तैयारी है। वे पहले नौ जनवरी को प्रयागराज गए थे और मकर संक्रांति पर शाही स्नान किया था। इसके बाद 16 जनवरी को वापस आए थे। मॉडल टाउन निवासी शशि गुप्ता ने बताया कि वह अपनी महिला मंडली के साथ 29 जनवरी को शाही स्नान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे सब 27 जनवरी को पानीपत से रवाना हो गई थीं। उनका दल 31 जनवरी को वापस आएगा। इस बार प्रयागराज में रहने और खाने की व्यवस्था अच्छी की गई है। ज्योति कॉलोनी निवासी अजीत और विनोद ने बताया कि वे परिवार के साथ मंगलवार सुबह प्रयागराज रवाना हुए हैं। सभी 10 दोस्त तीन गाड़ियों में पानीपत से गए हैं। वे मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करेंगे। इसके साथ अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed