फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Humility is the ornament of life: UpeHumility is the ornament of life: Upendra Munindra Muni

विनय जीवन का आभूषण : उपेंद्र मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Humility is the ornament of life: UpeHumility is the ornament of life: Upendra Munindra Muni
समालखा। नई मंडी स्थित जैन स्थानक में उपेंद्र मुनि ने कहा कि विनम्रता मनुष्य का सबसे सुंदर और मूल्यवान गुण है। ठीक वैसे ही जैसे आभूषण किसी व्यक्ति के शरीर की शोभा बढ़ाते हैं। विनम्रता व्यक्ति को दूसरों से जुड़ने, सद्गुणों को विकसित करने और जीवन में सुख-शांति पाने में मदद करती है। यह अहंकारी व्यक्तियों से सबको दूर रखती है और व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है जिससे उसे समाज में सम्मान और सफलता मिलती है। विनम्र व्यक्ति में धैर्य, उदारता, आत्मविश्वास और निर्भयता जैसे गुण स्वाभाविक रूप से विकसित होते हैं। विनम्रता व्यक्ति को दूसरों के साथ बेहतर संबंध बनाने और समाज से जुड़ने में मदद करती है। एक विनम्र व्यक्ति शांत स्वभाव का होता है जिससे जीवन में तनाव कम आता है और उसे आंतरिक शांति प्राप्त होती है। यह व्यक्ति के व्यक्तित्व को सुंदर और आकर्षक बनाती है। विनय लोगों को दूसरों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने और सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करता है। कुछ ऐसी ही बात कि चुप हूं वरना क्या बात करनी नहीं आती, तलखियों का मिजाज बदलेगा, जबान में जरा कंद घोलिए। मिट्टी के कच्चे घड़े में रखा हुआ जल घड़े को नष्ट करता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed