फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Humidity along with heat tormented, number of undeclared cuts increased

Panipat News: गर्मी के साथ उमस ने सताया, अघोषित कटों की संख्या बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Humidity along with heat tormented, number of undeclared cuts increased
पानीपत। जेठ महीने में गर्मी अपने पिछले रिकाॅर्ड तोड़ने में लगी है। न्यूनतम तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया है। यह इस सीजन में आज का सबसे अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया है। दिन के समय करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंंटे की रफ्तार से लू चली। सोमवार और मंगलवार को तापमान 46 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाने से कई दिन गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ 20 और 21 जून को हल्की से मध्यम बूंदाबांदी का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह ही तेज धूप खिल उठी। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटा। सुबह मौसम ठंडा होने के चलते हवा से कुछ राहत महसूस की, लेकिन दिन में धूप तेज होने पर लू के थपेड़ों के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों का घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शाम को उमस ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान 33 डिग्री चला गया। इसमें एक डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बिजली की बढ़ी मांग
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली व पानी की मांग बढ़ गई है। यह 1.37 करोड़ यूनिट पहुंच गई है। इसके बाद भी कई क्षेत्रों में घोषित और अघोषित कट लग रहे हैं। रविवार को दिन के समय कई कॉलोनियों में ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उठने से बिजली बाधित रही। सुबह व शाम के समय फ्यूज उड़ने की सबसे अधिक शिकायत रही। बिजली निगम ने पावर हाउस स्थित ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए बड़े कूलर लगाने के साथ इनकी क्वाइल पर ठंडा पानी भी डाल रहे हैं। ऐसे में क्वाइल गर्म नहीं हो पाती और फ्यूज उठने या फिर ट्रांसफार्मर के ट्रिप होने का खतरा नहीं रहता। इसके साथ पेयजल की भी मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन गर्मी पूरी होगी
मौसम विशेषज्ञों की माने तो सोमवार और मंगलवार को गर्मी पूरी होगी। अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान दो 33 डिग्री रहहेगा। बुधवार को हल्के बादल छाने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान कुछ कम हो सकता है। वीरवार और शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक आए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed