फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hukata placed before the Education Minister the demand for a service-security bill in the budget.

Panipat News: हुकटा ने शिक्षामंत्री के सामने रखी बजट में सेवा-सुरक्षा विधेयक लाने की मांग

Sat, 31 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Hukata placed before the Education Minister the demand for a service-security bill in the budget.
शिक्षामंत्री से मुलाकात करते हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक। स्रोत : यूनियन - फोटो : उद्योग बंधु समिति की बैठक में मौजूद अ​धिकारी व अन्य।
पानीपत। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और विश्वविद्यालयों में कार्यरत 1400 अनुबंधित शिक्षकों के लिए आगामी बजट में सेवा-सुरक्षा विधेयक प्रस्तुत करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. विजय मलिक और डॉ. अमित मलिक ने किया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के अधीन विश्वविद्यालयों से सेवा-सुरक्षा से जुड़ी सूचना प्रक्रिया को अधिकारियों से समयबद्ध रूप से जल्द मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन

हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा नौ दिसंबर 2025 को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त विभागों के अधीन पलवल स्थित विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, राई के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और कुरुक्षेत्र के श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय से पूर्व में गठित कमेटी से निर्धारित प्रारूप में सूचना मांगी गई थी लेकिन लगभग 50 दिन के बाद भी सूचना विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। सूचना में देरी से सेवा-सुरक्षा विधेयक की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और यह अनुबंधित शिक्षकों के भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed