{"_id":"60872c358ebc3ebd020bd76b","slug":"huband-beaten-wife-panipat-news-knl68362435","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मारपीट कर पति ने कमरे में बंद किया, मायके वालों ने आकर छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को मारपीट कर पति ने कमरे में बंद किया, मायके वालों ने आकर छुड़ाया
विज्ञापन
कप्तान नगर में एक पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया। पत्नी ने मायके में कॉल कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके के लोग पहुंचे और उसे आजाद कराया। पत्नी ने पति के खिलाफ किला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में कप्तान नगर निवासी संजीदा पत्नी अरशद मलिक ने बताया कि उसकी शादी को 14 साल हो चुके हैं। उसके तीन बच्चे हैं। पति उसके साथ मारपीट करता है। गत 22 अप्रैल को शाम चार बजे घर के खर्चे को लेकर बात हो रही थी। उसने घर खर्च को लेकर रुपये मांगे तो पति ने उस पर हमला कर दिया। पति मारपीट कर थक गया तो उसको कमरे में बंद कर फरार हो गया।
पंजाब में चल रहा उपचार, पति देकर गया हत्या की धमकी : पति की मार से घायल महिला का पंजाब के कोटला में सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी पति उसे जान से मारने की धमकी देकर गया है। उसे और उसके बच्चों की जान को खतरा है।
वर्जन
महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी पति की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी।