{"_id":"68b5fa47b2e336b663096202","slug":"hsvp-and-hsiidc-focus-more-on-revenue-collection-and-less-on-providing-facilities-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142992-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी का राजस्व वसूली पर ज्यादा, सुविधा देने पर कम ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी का राजस्व वसूली पर ज्यादा, सुविधा देने पर कम ध्यान
Tue, 02 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक करते मेयर कोमल सैनी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मेयर कोमल सैनी ने एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी की सोमवार को एक साथ बैठक ली। एचएसवीपी अधिकारियों से सेक्टर-11-12 और एचआईआईडीसी के अधिकारियों से औद्योगिक सेक्टरों में सफाई व सुविधा की रिपोर्ट ली। अधिकारी अपने मशीनरी तक की रिपोर्ट नहीं दे पाए। मेयर ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि दोनों अधिकारियों का राजस्व वसूलने में ध्यान ज्यादा है। जबकि सुविधा देने के नाम पर अपनी मशीनरी तक नहीं है। उन्होंने दोनों विभागों की दोबारा बैठक बुलाई। जिसमें एचएसवीपी के ईओ और बागवानी विभाग के अधिकारी भी शामिल हाेंगे।
मेयर कोमल सैनी ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। उनके सामने सेक्टर-11-12 और 25 में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। पार्षद अमित नारंग ने सेक्टर-11-12 में सीवर की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बारिश में ही पानी सड़क पर जमा हो जाता है। लोगों का घरों से बाहर निकल पान भी मुश्किल हो जाता है। वे सेक्टरवासियों को कई बार भरोसा दे चुके हैं। एचएसवीपी अधिकारी सीवर की सफाई तक नहीं कर पाते हैं। पार्षद बिट्टू प्रजापति व उद्यमियों ने कहा कि सेक्टर-25 में सीवर जाम है। रिहायशी और औद्योगिक सेक्टर से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में उद्यमियों के काम धंधे भी ठप हो रहे हैं। बारिश के दिनों में दिक्कत और बढ़ जाती है।
हर विषय पर होगी चर्चा
मेयर कोमल सैनी ने बताया कि एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिली। ऐसे में एचएसपीपी के ईओ और बागवानी विभाग के एक्सईएन के साथ अगली बैठक रखी जाएगी। इसमें संबंधित विभागों के सभी अधिकारी शामिल होंगे। इसमें हर विषय पर बारीकी से चर्चा की जाएगी।