फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   HPGEA staged a protest by holding a 'pen-down' strike.

Panipat News: एचपीजीईए ने पेन डाउन आंदोलन कर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
HPGEA staged a protest by holding a 'pen-down' strike.
थर्मल। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन (पीटीपीएस) में एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ कथित रूप से डराने-धमकाने और अभद्रता की घटना के विरोध में हरियाणा पावर जेनरेशन इंजीनियर्स एसोसिएशन (एचपीजीईए) ने मोर्चा खोल दिया है। प्रबंधन द्वारा मामले में कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज एसोसिएशन ने हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के सभी विद्युत उत्पादन केंद्रों पर पेन डाउन आंदोलन और गेट मीटिंग आयोजित करने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 17 जुलाई को भिवानी से संबंधित एक श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों ने पीटीपीएस के एई के कार्यालय का घेराव किया था। आरोप हैं कि इस दौरान अधिकारी को डराने-धमकाने और गलत तरीके से रोकने की कोशिश की गई। बाद में 10 से 15 सीआईएसएफ कर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारी को सुरक्षित बाहर निकाला। एसोसिएशन का दावा है कि इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। एचपीजीईए नेताओं ने कहा कि उन्होंने प्रबंधन के समक्ष स्पष्ट मांगें और कार्रवाई की समय सीमा रखी थी, लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। इससे इंजीनियरिंग कैडर का मनोबल टूट रहा है और अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। जोनल बॉडी के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक प्रबंधन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करता और कार्यस्थल पर सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित नहीं करता, तब तक यह राज्यव्यापी आंदोलन जारी रहेगा। इंजीनियर्स ने चेतावनी दी है कि वे अपनी गरिमा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed