फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   How to reduce pollution, entrepreneurs will take two days training in Gurugram

प्रदूषण कम कैसे हो, गुरुग्राम में उद्यमी लेंगे दो दिन का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
How to reduce pollution, entrepreneurs will take two days training in Gurugram
पानीपत। एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर को लेकर एनजीटी, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन गंभीर है। इसी संबंध में गुरुग्राम में सोमवार को उद्यमियों को प्रदूषण कम कैसे हो के संबंध में दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेनिंग सेशन में अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट उद्यमियों को प्रदूषण फैलाने वाले केमिकल्स की जानकारी देंगे। कपड़ा रंगाई में किन केमिकल का प्रयोग करें। किनके प्रयोग से प्रदूषण कम होगा। किसी के इस्तेमाल से लागत कम आएगी और उत्पादन अच्छा होगा। बॉयलर की मरम्मत कैसे कराएं? आदि के संबंध में ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कमीशन की ओर से एनसीआर के उन सभी उद्यमियों को 30 सितंबर तक पीएनजी के कनेक्शन लेने के लिए अल्टीमेटम दिया है, जिनके बॉयलर कोयला संचालित है। इससे एनसीआर के उद्यमी चिंतित है। इस अल्टीमेटम पर पानीपत के करीब 350 उद्यमी पलायन करने की चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सीपीसीबी व एचएसपीसीबी गुरुग्राम में इस संबंध में दो दिवसीय ट्रेनिंग सेशन आयोजित कर रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यावरण मामलों संबंधी एक्सपर्ट शिरकत करेंगे। पानीपत से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत सैनी, एसडीओ प्रदीप कुमार व डायर्स एसोसिएशन का एक दल जाएगा। सोमवार व मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन होंगे।
नीदरलैंड का एनजीओ भी लगाएगा लैब
नीदरलैंड के एनजीओ ने भी सेक्टर 29 पार्ट टू में लैब स्थापित करने की पेशकश की है। एनजीओ के साथ उद्यमियों की वार्ता अंतिम दौर में है। एनजीओ उद्यमियों को केमिकल्स की जानकारी देगा और उसे उपलब्ध भी कराएगा। साथ ही उनके इस्तेमाल की सही विधि के बारे में जानकारी भी देगा।
उम्मीद है ट्रेनिंग में काफी कुछ सीखेंगे
दो दिन की ट्रेनिंग का गुरुग्राम में आयोजन किया गया है। यहां पर पर्यावरण मामलों के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ आएंगे। ट्रेनिंग में सेशन में प्रशिक्षण लेंगे और अपने बाकी साथियों को भी इसकी जानकारी देंगे। उम्मीद है कि काफी कुछ सीखने को मिलेगा। -भीम राणा, प्रधान डायर्स एसोसिएशन

सीपीसीबी के निर्देशों पर होगी ट्रेनिंग
हम सोमवार को ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम रवाना होंगे। इस ट्रेनिंग सेशन में सीपीसीबी, एचएसपीसीबी व उद्यमियों को बुलाया गया है। प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए केमिकल की उचित जानकारी समेत तमाम जानकारी दी जाएगी। -कमलजीत सैनी, क्षेत्रीय अधिकारी, एचएसपीसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed