फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   How can I repay your debt and how many favors should I count...

Panipat News: तेरा कैसे कर्ज चुकाऊं कितने अहसान गिनाऊं...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
How can I repay your debt and how many favors should I count...
- जैन स्थानक में अरुण चंद्र मुनि महाराज ने सामयिक साधना के महत्व पर डाला प्रकाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। तेरा कैसे कर्ज चुकाऊं कितने अहसान गिनाऊं तू देकर भूलने वाले मैं हरदम हाथ फेलाऊं... भजन के साथ अग्रवाल मंडी के जैन स्थानक में श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा। चातुर्मास को पहुंचे गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के शिष्य अरुण चंद्र मुनि महाराज ने प्रवचन में सामयिक साधना के महत्व पर प्रकाश डाला।
अरुण मुनि ने कहा कि सामयिक वह क्रेन है जो हमें शोक की खाई से निकालकर आत्मा के ऊर्ध्वगामी मार्ग पर ले जाती है। यह साधना आत्मा के भीतर छिपे गुणों को प्रकट करती है। आत्मा का स्वभाव क्षमा है किंतु जब क्रोध, मान, माया और लोभ जैसे कषाय उस पर चढ़ते हैं तो आत्म गुण दब जाते हैं। सामयिक इन आवरणों को हटाने की प्रक्रिया है। सामयिक को जीवन का प्रथम कार्य बनाएं । सुबह उठते ही पहला ध्यान भगवान का हो और पहला कार्य सामायिक। भगवान महावीर ने जीवन के चार विश्राम बताए है सामायिक, समाई, पोषध और संलेखना। इनमें सामयिक सर्वप्रथम और अनिवार्य विश्राम है जो आत्मा को समता की दिशा में स्थापित करता है।
विज्ञापन

अरुण मुनि अपने मुनि शिष्यों अभिषेक मुनि, अभिनंदन मुनि, अमृत मुनि महाराज सहित इस वर्ष चातुर्मास में जैन स्थानक में विराजमान हैं। प्रवचन में भाग लेने दिल्ली, होशियारपुर (पंजाब), सोनीपत, घरौंडा, मतलौड़ा, उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों से श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित हुए। वहीं राजा खेड़ी गांव स्थित जैन स्थानक में अरुण मुनि महाराज ने प्रवचन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed