फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hooda is not able to recover from the shock of defeat: Naib

हुड्डा हार के सदमे से नहीं उबर पा रहे : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Hooda is not able to recover from the shock of defeat: Naib
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हेलीकॉप्टर खरीदने के सवाल पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि हुड्डा हार के सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उनके पास किसी प्रकार का सवाल और कोई मजबूत बात भी नहीं है। वे अब हेलीकॉप्टर का राग अलापने लगे हैं। हेलीकॉप्टर उड़ेगा तो प्रदेश में विकास भी तेज होगा। एक मुख्यमंत्री साइकिल पर तो नहीं चल सकता है। किसी भी प्रदेश के लिए संसाधन जुड़ना बड़ी बात है।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात सोमवार शाम को पानीपत के सेक्टर-13-17 में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। वे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल की तैयारी देखने आए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का झूठ जनता के बीच में नहीं चला है। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव में भी कांग्रेस के चेहरे से झूठ का नकाब उतर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र संविधान को अपनाकर हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर को देश में सम्मान दिलाया है। उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीदने के सवाल पर कहा कि संसाधन होने पर विकास भी बढ़ेगा और हेलीकॉप्टर खरीदने की फाइल चार या पांच साल से चली हुई है। वह अब पूरी हुई है।
विज्ञापन

वे सोमवार को नए हेलीकॉप्टर में ही प्रदेशभर के कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। इससे निश्चित तौर पर विकास में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा तीसरी बार प्रदेश में आई है और इस बार तीन गुना गति से काम किया जाएगा। उन्होंने मेट्रो के सवाल पर कहा कि करनाल तक मेट्रो आएगी। इसको लेकर केंद्रीय शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक हुई हैं। यह योजना जल्द ही पूरी होगी। उन्होंने निकाय विभाग में चुनाव के सवाल पर कहा कि नगर निगम के चुनाव जल्द ही होंगे। इसको लेकर के प्रदेश में तैयारी चल रही है। इसके साथ मेयर को शक्ति भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed