{"_id":"68c734f257da01a1c50e4b85","slug":"hooda-father-son-supported-bjp-internally-in-the-assembly-elections-abhay-panipat-news-c-244-1-pnp1001-143720-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा पिता-पुत्र ने विस चुनाव में अंदरूनी तौर पर दिया भाजपा का साथ : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा पिता-पुत्र ने विस चुनाव में अंदरूनी तौर पर दिया भाजपा का साथ : अभय
विज्ञापन
- 25 सितंबर की रोहतक रैली के लिए दिया न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का राज बदलना चाहती थी परंतु भूपेंद्र हुड्डा व उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने अंदरूनी तौर पर भाजपा का साथ दिया। प्रदेश की जनता इनके खेल से नाराज है।
यह बात उन्होंने रविवार को भालसी गांव स्थित गंगा हैचरी में कही। वे यहां 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल के सम्मान दिवस पर रोहतक में आयोजित रैली के लिए न्योता देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इसी कारण अबकी बार जनता के आह्वान पर ही रोहतक में रैली रखने का फैसला लिया है। ताऊ देवीलाल हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे। इनेलो उन्हीं की नीतियों पर काम कर रही है। जनता के साथ बैठक में फैसले लेती है और उसी अनुसार काम किया जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है और लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। मौके पर चौधरी प्रेम सिंह भालसी, इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी व डाॅ. नवीन नैन भालसी मौजूद रहे। इस मौके पर हेमराज जागलान, निशान मलिक, महिला विंग अध्यक्ष प्रवीन मलिक, रामकुमार संधू,धर्मवीर पाढा, इसराना हलका प्रधान एडवोकेट राजेंद्र जागलान, लखपत रोड़, सुरजीत संधू गगसीना, रविंद्र बिंझौल, राजू नांदल डाहर, संदीप दहिया आदियाना, विजय दूहन, ओमप्रकाश शेरा, गुलाब खंडरा, सूरजभान नारा, रणबीर देशवाल व कपिल बुद्धिराजा उपस्थित रहे।